यह कहानी एक लड़की की है, जिसका सपना होता है कि एक दिन वह शहर के सबसे बड़े डॉक्टर बने। पर वह एक गरीब परिवार से होती है। इसलिए वह बहुत मेहनत किया करती थी। उसके माता-पिता भी अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए एक-एक पैसा इकट्ठा कर रहे थे, कि बाद में उसे कोई समस्या ना हो।
लड़की के स्कूल में अच्छे मार्क्स आते हैं। और उसका एडमिशन एक अच्छे कॉलेज में हो जाता है। कॉलेज का पहला दिन होता है, और वह लड़की कॉलेज अकेले ही जा रही होती है। उसके माता-पिता ने उसे समझाया था कि पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही लगाना इधर-उधर की बातों में मत पड़ना। उस लड़की का नाम प्रिया था। प्रिया देखती है कि एक लड़का उसे काफी देर से देख रहा है। उसे इग्नोर करते हुए क्लास की ओर चली जाती है।

वह लड़का होता है, विनय जो प्रिया का ही क्लासमेट होता है। विनय बहुत अमीर घर से बिलॉन्ग करता था। फिर भी वह बहुत सिंपल लाइफ जिया करता था। उसे अपने पैसों पर जरा भी घमंड नहीं था शायद उसके दोस्त कुछ अच्छे नहीं थे। जिसकी वजह से पूरे स्कूल में विनय को लोग एक बड़े आदमी की बिगड़ी औलाद समझा करते थे। विनय को प्रिया बहुत पसंद थी। और यह बात उसके दोस्त भी जानते थे। Continue Read
